Bulandsehar News: धूप-छांव और बूंदाबांदी के बीच उमस से पसीने से तर-बतर रहे लोग
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच बुधवार को भी चिपचिपी गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ आसमान में घने बादल मंडराते रहे, जिससे झमाझम बारिश की उम्मीद जगी। हालांकि कुछ देर हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल सिमट गए और तीखी धूप निकल आई। बारिश के तुरंत बाद निकली धूप के कारण हवा में नमी बढ़ गई, जिससे उमस का असर गहरा गया और लोग दिनभर धूप-छांव के बीच पसीने से तर-बतर होते नजर आए। बुधवार को सुबह हवाओं के साथ बादलों की उमड़-घुमड़ होती रही। कभी बूंदाबांदी तो कभी बादलों के छाए रहने का सिलसिला बना रहा। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप की तपिश ने बेहाल रखा। इस दौरान बादलों की आवाजाही का मौसम भी बना रहा। दोपहर में बाजारों और सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग गर्मी से बचाव करते नजर आए। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.