Bulandsehar News: धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: ग्राम महावतपुर गढ़ी में धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। ग्राम महावतपुर गढ़ी के अकरम, उम्मेद, मेहरुद्दीन आदि का दवा है कि उनके गांव में सरकारी भूमि पर पुरातन कुआं बना हुआ है। जिसका उपयोग हिंदू बस्ती के द्वारा उनके धार्मिक आयोजनों में पूजा पाठ के लिए किया जाता है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग अवैध तरीके से बाउंड्री वॉल का निर्माण कर अपना कब्जा कर रहे हैं। इसके अलावा वहां ग्राम सभा की अन्य भूमि भी है। जिस पर हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के सार्वजनिक कार्य होते हैं, लेकिन उसे भी कब्जाया जा रहा। इसी के चलते गांव की मिश्रित बस्ती में रहने वाले लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.