Bulandsehar News: धान बेचकर खड़े किसानों से गाली-गलौज व मारपीट
बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर रोड स्थित नवीन मंडी में धान बेचने आए किसानों के साथ पल्लेदारों व अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई। मारपीट के दौरान किसान की जेब में रखे धान बिक्री के रुपये भी मौके पर गिरकर गायब हो गए। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में चोला क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी पीड़ित सोनवीर पुत्र होशियार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 5 अक्टूबर की शाम उनके गांव के मुनेश, मोनू और कृपाल अनूपशहर रोड स्थित मंडी में धान बेचने आए थे। धान बेचने के बाद वे आढ़ती सुभाष के पास खड़े थे। आरोप है कि तभी वहां मौजूद पल्लेदार सलमान, आरिफ, रविशंकर लोधी, नुरु और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज शुरू कर दी। किसानों द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.