Bulandsehar News: धर्म और मानव सेवा का संदेश लेकर निकली पदयात्रा
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला रोगनग्रान स्थित हंस आश्रम से मंगलवार को मानव उत्थान सेवा समिति के अनुयायियों ने धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व साध्वी बाईजी चंद्रप्रभा ने किया। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह और नवीन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा बालाजी मंदिर, बुलंदशहर बस स्टैंड समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और वापस आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। आश्रम की प्रधान राधा बंसल ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता और जरूरतमंदों की सेवा की प्रेरणा देता है। इस दौरान कैलाश सैनी, गौरव शिशोदिया, मनीष लोधी, नेमवती देवी, कुसुम, मंजू, पूनम, मोनिका गोयल, लालमन, बल्लू सिंह और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.