बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: पहासू की रामलीला में शुक्रवार को सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ। दशरथ नंदन राम की ओर से शिव धनुष तोड़ने की जानकारी होने पर परशुराम की आंखें न सिर्फ लाल हो गई बल्कि स्वयंवर स्थल परशुराम-लक्ष्मण की गर्जना से समूचे प्रांगण में सन्नाटा छा गया। रामलीला आयोजन के पहले दिन समाजसेवी सत्य प्रकाश सिंह उर्फ बिल्ला ने मुकुट पूजन कर इसका शुभारंभ किया। सीता स्वयंबर में धनुष तोड़ने के लिए उपस्थित देश और विदेश के बाहुबली राजाओं ने काफी जोर आजमाइश की पर वे शिव धनुष को तोड़ न सके। शिवधनुष के टूटते ही जहां जयश्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा वहीं जानकारी मिलने पर परशुराम की गर्जना से रामलीला मैदान में सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की के अशोक नगर में रामलीला में शिव धनुष भंग का भव्य मंचन परशुराम-लक्ष्मण ...