Bulandsehar News: दो भाइयों की स्कूटी रोककर की मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: कस्बे के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी रीना देवी पत्नी राकेश सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की रात जब उनके बच्चे लव व कुश बाजार से घर लौट रहे थे, तभी टाउन स्कूल के पास कस्बा निवासी दीपक सैनी, रोहित सैनी, साजन सैनी और विशाल सैनी ने पुरानी रंजिश के चलते उनकी स्कूटी रोक ली। आरोपियों ने बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लोहे के पन्च से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.