Bulandsehar News: दो बिजलीघरों की आपूर्ति ठप, 25 गांवों - कांवड़ मार्गों पर छाया रहा सन्नाटा
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: बुगरासी डिवीजन से जुड़े दौलतपुर कलां और कांचरॉट बिजली घर से रविवार की देर शाम अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही क्षेत्र के करीब 25 से गांव अंधेरे में डूब गए। सबसे ज्यादा परेशानी कांवड़ियों को रही, क्योंकि सावन में निकलने वाले कांवड़ मार्ग भी पूरी तरह अंधकारमय हो गए। उधर अहार क्षेत्र के चासी में देर रात कांवड़ शिविर के पास तेंदुआ देखने का शोर मच गया। तेंदुए की आहट की सूचना और कांवड़ मार्गों पर अंधेरा देख कांवड़ियों के जत्थे रास्ते में ही रुक गए। जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। उनका आरोप है कि एसडीओ ट्रांसमिशन की तरफ से समस्या हो रही है। देर रात एसडीम लालजी विश्वकर्मा और सीओ राम करनसिंह मौके पर पहुंचे। एसडीम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.