Bulandsehar News: दो बाइकों की भिड़ंत में फेरीवाले की मौत, दो घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानकपुर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर लिफ्ट लेकर जा रहे एक फेरीवाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार छतारी निवासी कय्यूम(36वर्ष) फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मानकपुर के पास एक परिचित बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। बताया जाता है कि जैसे ही बाइक कुछ दूर आगे बढ़ी, सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.