बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: अगौता थाना क्षेत्र के गढ़िया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के निकट सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने सामने से भिड़त हो जाने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव अगौता निवासी निखिल पुत्र सुनील गोस्वामी 26 वर्षीय गांव में सैनी मार्किट में रेडीमेड की दुकान करता था। सोमवार की शाम लगभग पांच बजे निखिल किसी कार्य से बाइक द्वारा गढ़िया चौराहे पर गया हुआ था। उधर से वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के पास अगौता की ओर से तेज गति से आ रही बाइक से आमने सामने की जोरदार भिड़त हो गई। जिससे बाइक सवार निखिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल युवक गांव रैना निवासी लीलू पुत्र शीशपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अगौता पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे...