बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: रामघाट और अतरौली मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मंगलवार को अलीगढ़ अतरौली के ग्राम इस्माइलपुर निवासी हरिओम (30) पुत्र ओमप्रकाश, खड़क सिंह (28) पुत्र बादाम सिंह बाइक पर सवार होकर रामघाट गंगा स्नान को रहे थे। उधर दूसरी ओर अलीगढ़ के टोडलपुर निवासी किशोरी पुत्र अमर सिंह बाइक पर भवनेश ( 9), संदीप (11) वर्ष पुत्रगण किशोरी, पीयूष (9) पुत्र राजाराम को बाइक से अतरौली सेंट जॉन्स स्कूल छोड़ने जा रहे थे।रामघाट थाने के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सभी चोटिल हुए लेकिन दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची रामघाट थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अलीगढ़ मेडिकल भेजा।...