बुलंदशहर, अगस्त 1 -- Bulandsehar News: सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाशों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के आठ दोपहिया वाहन और अवैध हथियार बरामद हुए। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सेक्टर-57 स्थित शौचालय के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि वे एनसीआर से दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली के कोंडली निवासी टीटू और मयूर विहार फेज-3 निवासी एकांत उर्फ मोनू के रूप में हुई। टीटू मूलरूप से जिला बुलंदशहर के जमालपुर गांव का रहने वाला है, जबकि एकांत जिला बागपत के मलकपुर गांव का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- Noida News: दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्जीय दो बदमाश गिरफ्तार आरोपियों के पास से सात ब...