बुलंदशहर, नवम्बर 20 -- Bulandsehar News: चार माह के लंबे इंतजार और चातुर्मास की समाप्ति के बाद देवोत्थान एकादशी के शुभ मुहूर्त पर शुक्रवार को जिले भर में शहनाइयों की मधुर गूंज के साथ सहालग का भव्य आगाज हो गया। पहले ही दिन शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक 800 से अधिक जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। मांगलिक कार्यों की शुरुआत होते ही जिले के बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही, जिससे सुस्त पड़े बाजारों में एकाएक रौनक लौट आई। खासकर सर्राफा और कपड़ा कारोबारियों के चेहरे खिल उठे और व्यापार को पंख लग गए। दिन से लेकर देर रात तक जगह-जगह बैंड-बाजा और बारात की धूम रही तो वहीं, दूसरी ओर बारातों के सड़कों पर उतरने से शहर में जाम के हालात रहे। शुक्रवार सुबह से ही विवाह की तैयारियों और अंतिम दौर की खरीदारी को लेकर बाजारों में भ...