बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर नगर की एसडीएम कॉलोनी स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम में भगवान श्री राधा-कृष्ण की युगल विग्रह की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर पीठाधीश्वर पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान गजेंद्र चौधरी एवं उनके परिवार द्वारा डिवाइन स्कूल स्थित आवास से शोभायात्रा निकालकर किया गया। महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर भजन-कीर्तन गाते हुए मंदिर तक यात्रा निकाली। मंदिर परिसर में प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में देवशयनी एकादशी पर देर रात तक गूंजे भजन दोपहर 12 बजे महा...