Bulandsehar News: दुकान से 3.35 लाख रुपये से भरा बैग लेकर युवक फरार, मामला सीसीटीवी में कैद
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: नरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में दुकान से दिनदहाड़े 3.35 लाख रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गांव रतनपुर निवासी विजेंद्र कुमार ने नरौरा थाने में दी तफ़रीर में बताया कि गत 3 सितंबर की सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचे थे। दुकान खोलने के बाद वह झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे की ओर से नामजद युवक दुकान में दाखिल हुआ। फिर गल्ले और बैग से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 3 लाख 35 हजार रुपये रखे थे। युवक के भागने पर उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह नकदी लेकर फरार हो गया। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.