Bulandsehar News: दुकान खाली कराने को लेकर जूता व्यापारी से मारपीट
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के गांधी चौक, बूरा बाजार वाली गली में दुकान खाली कराने के विवाद को लेकर पड़ोसी दुकानदारों द्वारा एक जूता व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांधी चौक स्थित बूरा बाजार निवासी पीड़ित राहुल सिंघल पुत्र रमेशचन्द सिंघल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी गांधी चौक पर जूते-चप्पल की दुकान है। उनके पड़ोस में दुकान चलाने वाले सोनू सिंघल, मोनू सिंघल, पारस और उनका नौकर दीपक उनसे रंजिश रखते हैं तथा दुकान हटाने का दबाव बनाते रहते हैं। आरोप है कि 14 अक्तूबर की शाम आरोपी गाली-गलौज करते हुए उनकी दुकान में घुस आए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.