Bulandsehar News: दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- Bulandsehar News: भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार रात सिंघल स्वीट्स परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्रों के समक्ष मातृशक्ति एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में वीएस सक्सेना ने दीपावली मिलन समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं सतीश चंद्र गर्ग ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।इसके बाद परिषद के सदस्यों के परिजनों और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.