Bulandsehar News: दीपावली पर्व पर इंटर-हाउस प्रतियोगिता का शुभारंभ
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: गांव अट्टा स्थित बी.आर. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में इंटर-हाउस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अंशु भाटी और चेयरमैन अमित नागर के मार्गदर्शन में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा 1 के बच्चों ने फैंसी ड्रेस में दीपावली थीम पर आधारित आकर्षक वेशभूषा से सबका मन मोह लिया, वहीं कक्षा 2 के नन्हे कलाकारों ने शानदार और ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियां दीं। चेयरमैन अमित नागर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक संस्कारों के साथ आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.