बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: जनपद में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से आंख-मिचौली खेल रहा है। आसमान में कभी काले बादल डेरा डाल लेते हैं, तो कभी तीखी धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती है। शनिवार को भी जिले में मौसम के यही तल्ख तेवर देखने को मिले। दोपहर बाद आसमान में घने बादलों को मंडराते देख उम्मीद जगी थी कि अब झमाझम बारिश होगी और तपिश से राहत मिलेगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। शाम तक बादलों की आवाजाही का यह सिलसिला यूं ही चलता रहा। बारिश न होने और हवा की रफ्तार थमने के कारण वातावरण में नमी का ग्राफ काफी बढ़ गया। इसके चलते दिनभर उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह बेहाल कर दिया। राहगीर और बाजार आए लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। घरों और दफ्तरों में पंखे व कूलर भी इस उमस के आगे बेअसर साबित हुए। मौसम में आए...