Bulandsehar News: दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम की झमाझम बारिश ने दी राहत
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: मानसून के तेवर एक बार फिर तल्ख हुए हैं। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा, लेकिन धूप न निकलने के बावजूद भयंकर उमस ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही लोग गर्मी और उमस के कारण पसीने से तर-बतर नजर आए। हालांकि शाम ढलते ही मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी। इसके बाद देर रात तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। सुबह से मंडरा रहे बादलों के बीच उमस इतनी ज्यादा थी कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शाम को हुई मानसूनी बारिश ने तापमान में जरूर ठंडक घोल दी, लेकिन जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इससे राहगीरों और वाहन चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.