Bulandsehar News: दिनभर उमस के बाद देर शाम हल्की बारिश से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना
बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: जिले में सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी तो नहीं हुई, लेकिन हवा में नमी के कारण भीषण उमस बनी रही। दोपहर के समय आसमान में काली घटाएं और बादलों की उमड़-घुमड़ देखकर बारिश की उम्मीद तो जागी, लेकिन बादलों के बिना बरसे छंट जाने से लोगों को दिनभर पसीने से तर-बतर होना पड़ा। हालांकि देर शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को l राहत दिलाई। बारिश के बाद चले ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को शाम के समय गर्मी से निजात मिली। यह भी पढ़ें- Hathras News: दोपहर तक रही गर्मी और उमस, शाम को बूंदाबांदी से मौसम हुआ खुशनुमा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.