बुलंदशहर, अगस्त 1 -- Bulandsehar News: जेवर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव रोड पर स्थित मकान में से शनिवार दोपहर को चोरों ने घर में से 40 हजार रुपये नकदी व लाखों के गहने चोरी कर लिए। घटना के दौरान मकान मालिक खेत पर था और उनकी पत्नी स्कूल से बच्चों को लेने गई थीं। जब घर वापस लौटीं तो चोरी की जानकारी मिली। पीड़ित सतवीर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल में पानी लगाने गए थे।

चोरी की जानकारी घर पर उनकी बहू सविता अकेली थीं। दोपहर करीब एक बजे बहू सविता नजदीक में स्थित स्कूल से अपने बच्चों को लेने गईं थीं तो घर पर ताला लगाकर चली गईं। करीब ढाई बजे जब वह बच्चों के साथ घर पहुंची तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला था।

संदूक की तलाश उन्होंने अंदर देखा तो कमरे खुले थे और सभी सामान अपनी जगह पर मौजूद था, लेकिन घर में से एक ...