Bulandsehar News: दावत के बहाने बुला कर युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: तहसील क्षेत्र के गांव जखैता में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दावत के बहाने बुला कर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को मरणासन्न हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल बुलन्दशहर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव जखैता निवासी एक युवक को रविवार की शाम करीब 6 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर अपने घर दावत पर बुलाया। आरोप है कि घर बुला कर पहले शराब पिलाई इसके बाद मारपीट की गई।बताया कि जहांगीराबाद कोतवाली में पूर्व में दर्ज एक मुकदमे की रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और चेहरे पर गम्भीर चोटें आई। परिजनों को भी दी भुगत लेने की धमकी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.