बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: ग्राम छपरावत निवासी शिवा तेवतिया ने अपने पति विजय मलिक, ससुर बिजेंद्र मलिक, सास सुनीता मलिक, ननद प्रियंका मलिक, विभा मलिक, प्रतिभा रानी और नंदोई विकास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी दिल्ली निवासी विजय मलिक से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के अगले दिन से ही 10 लाख रुपये नकद और ब्रेजा कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर पति ने भी उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह अपने मायके आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया ह...