Bulandsehar News: दहेज में बुलेट व एक लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा
बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव हीरापुर (चौकी नई मंडी) निवासी मंजू पुत्री छत्रपाल ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका विवाह 16 फरवरी 2024 को गांव काजीपुरा निवासी जीतू पुत्र सुक्की भगत के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नगद की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि 20 अप्रैल को सुबह ससुरालीजन उसके सारे जेवरात व कपड़े छीनकर पहने हुए कपड़ों में ही मारपीट कर घर से निकालने लगे। इस दौरान पति जीतू व जेठ धर्मेन्द्र ने चुन्नी से उसका गला दबाकर जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.