Bulandsehar News: दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: ग्राम जटपुरा थाना-पिलखुवा निवासी शिवम तेवतिया ने अतिरिक्त दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में शिवम तेवतिया ने बताया कि उसकी बहन मानवी की शादी एक वर्ष पहले मनीष मलिक पुत्र राजकरण सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही और अधिक दहेज मांग कि जा रही थी। जबकि शादी में स्विफ्ट गाड़ी, सोने चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रुपए आदि दान दहेज दिया गया था। इतने सभी से बहन के ससुराल वालो का मन नहीं भरा और अधिक दहेज की मांग करने लगे। जिसके चलते बहन को गला दबाकर मारने की कोशिश की गयी है। शादी के बाद से अनेको बार मारा पीटा गया। ससुरालिया बहन की जान लेना चाहते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.