Bulandsehar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास
बुलंदशहर, जुलाई 4 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर गले में दुपट्टे का फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। विवाहिता ने देवरों पर बुरी नीयत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गांव निवासी विवाहिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका निकाह जून 2025 में मेरठ क्षेत्र निवासी युवक से संपन्न हुआ। निकाह के बाद से ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोपी दो देवरों ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। ससुराल वालों ने गले में दुपट्टे का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फजर मौहम्मद,फरजाना,शरीफ,अरसाना,अनजाना, सोफिया,आसिफ, मुनासिफ व हासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.