Bulandsehar News: दहेज की मांग और मारपीट का आरोप, विवाहिता ने कराई रिपोर्ट
बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: नगर निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसकी पिछले वर्ष दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग इनोवा कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़िता ने 12 नवंबर को मारपीट के बाद पति द्वारा मायके छोड़ने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन मामला नहीं सुलझा। पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र राठौर ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.