Bulandsehar News: दहेज उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता में अलिशबा प्रथम
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: देवनागरी महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को दहेज उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से दहेज प्रथा के दुष्परिणामों को उजागर कर समाज को जागरूक किया। कार्यक्रम का संयोजन समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य कृष्ण कुमार ने किया, जबकि संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य हरिदत्त शर्मा निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में अलिशबा ने प्रथम, कशिश राणा ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. महेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सामाजिक परिवर्तन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: पोस्टर प्रतियोगिता में काजल प्रथम, सना नाज द्वितीय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.