Bulandsehar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच पर केस दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर निवासी सुषमा ने तहरीर में बताया कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न करता था। परेशान होकर उसने थाने में शिकायत की। आरोप है कि ससुराल वालों ने जान से मारने की कोशिश की। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि आरोपी पति रोविन, सास रेखा, ससुर वीरपाल, देवर मोहित और जेठ देवेन्द्र को नामजद किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.