Bulandsehar News: दस फीट चौड़े रास्ते को 25 फीट करने में नगर पंचायत की करोड़ों की जमीन गंवाने का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: नगर पंचायत औरंगाबाद के वार्ड नंबर 13 स्थित मोहल्ला शहीदगढ़ी में रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता वार्ड 13 के सभासद गौरव कुमार ने अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कि मोहल्ला शहीदगढ़ी में लगभग दस फीट चौड़ा पुराना रास्ता सुचारू रूप से संचालित है। इस रास्ते के एक तरफ आबादी है और दूसरी तरफ नगर पंचायत की करोड़ों की बेशकीमती भूमि स्थित है। सभासद का आरोप है कि इस दस फीट चौड़े रास्ते को पच्चीस फीट चौड़ा कराया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई मात्र 150 मीटर है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर भारी वाहनों या ट्रकों का आवागमन भी नहीं होता है। सभासद ने मांग की है कि नगर पंचायत के नुकसान को रोकते हुए चौड़ीकरण का कार्य तत्काल रुकवाया जाए।नगर पंचायत के ईओ रोहित सिंह का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.