Bulandsehar News: दशहरे पर जिले में कारोबार 200 करोड़ के पार, लोगों ने खूब की खरीदारी
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: विजयादशमी इस बार जिलेभर में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नवरात्रि के पावन दिनों से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला दशहरे के दिन अपने चरम पर पहुंच गया, जिससे जिलेभर के बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आए। सुबह से ही बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे और दीपावली से ठीक पहले बाजार में आई इस बहार से जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक का शानदार और रिकॉर्ड कारोबार दर्ज किया गया है। नगर के डीएम रोड, अंसारी रोड, दिल्ली रोड, डीएम रोड सहित अन्य बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ रही। इस बंपर बिक्री ने आगामी दीपावली के मुख्य त्योहार को लेकर व्यापारियों की उम्मीदों और उत्साह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.