Bulandsehar News: दशहरा पर क्षत्रिय महासभा ने धूमधाम से किया शस्त्र पूजन
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: नगर के होटल कलश में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं समस्त क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया। शांतिकुंज के विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. विक्रम सिंह ने कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा अन्याय और बुराई के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने समाज को शिक्षा और रोजगार से मजबूत बनाने गरीबों की मदद करने तथा नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव ठा. पृथ्वीराज सिंह ने घरों में हवन, दीप प्रज्वलन और शस्त्र पूजन करने के साथ ही लोकतंत्र में वोट रूपी शस्त्र का सही उपयोग कर समाज को सशक्त ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.