बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव दलपतपुर में बदहाल सड़क तथा जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उनको यह कदम उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के समर्थन में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पांडा भी धरने में शामिल हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। मार्ग में सड़क और बने गड्ढों में पानी भरा होने से स्कूली बच्चों तथा बुजुर्गों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार जिले के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने पर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।धरने में शामिल हुई कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने कहा कि बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक नागरिक का मूल...