Bulandsehar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोरखी सद्दीक नगर निवासी अफसर मजदूरी करता है। रविवार शाम करीब सात बजे वह फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहा था। इसी दौरान चार नंबर कट पर तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले में कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.