Bulandsehar News: तेज रफ्तार ईको कार ने घर के बाहर बैठी किशोरी समेत तीन को मारी टक्कर
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में सोमवार शाम घर के बाहर बैठी एक किशोरी समेत तीन बच्चियां तेज रफ्तार ईको कार की चपेट में आकर घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक कुछ दूरी पर पुल के पास कार छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जेवर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में बच्चियों के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हसनपुर निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उनकी भतीजियां 16 वर्षीय कनिका, छह वर्षीय तनवी और आठ वर्षीय क्षमता आश्रम के पास स्थित अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान जहांगीरपुर की ओर से तेज रफ्तार में आई ईको कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.