बुलंदशहर, जुलाई 8 -- Bulandsehar News: दो दिन से हो रही बरसात के चलते मौसम में ठंडक हो गई। वहीं बरसात के चलते हनुमान टीला मार्ग पर नीम के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर गिर गई। जिससे सड़क पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा नगर के पदम की पुलिया, बड़ा मुहल्ला, फत्तोबावली गेट, पदम सिंह गेट, न्यूशिवपुरी, कालेज मार्ग समेत कई जगह जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Rampur News: ​झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,जलभराव और बत्ती गुल होने से लोग बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...