Bulandsehar News: तेज आवाज़ में डीजे बजाने पर 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: पहासू में निकले काली मेले के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो डीजे संचालकों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गत दिनों काली मेले में अधिक आवाज में डीजे बज रहा था। पुलिस द्वारा बार बार मना किये जाने के बाबजूद डीजे की ध्वनि संचालकों ने कम नहीं की, जिससे पुलिस को कार्यक्रम के नियंत्रण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने पहासू में मुबीन डीजे संचालक मुबीन खां तथा प्रिंस डीजे के पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहासू में ध्वनि प्रदूषण कानून के खिलाफ दर्ज यह पहला मामला है। यह भी पढ़ें- थाने में साउंड मीटर , हर वार्ड में निगरानी; इंदौर में शोर पर लगेगी लगाम; HC का क्या आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.