बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: अहार थाना क्षेत्र के गांव चांसी में रविवार रात एक नलकूप की छत पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वन विभाग की ओर से अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में पिछले कई दिनों से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं। बीते सप्ताह गांव मढ़िया फतेहपुर में एक घर से तेंदुआ कथित रूप से कुत्ते का शिकार कर ले गया था। वहीं, शनिवार को गांव चांसी निवासी शकील की एक बकरी का भी किसी जंगली जानवर ने शिकार कर लिया, जिसे ग्रामीण तेंदुए का हमला मान रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Bareily News: तेंदुए ने बाड़े में घुसकर छह बक...