Bulandsehar News: तालाब की भूमि पर कब्जे के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: मोहल्ला मुक्तिवाड़ा स्थित नगर पालिका के सरकारी तालाब दौजवाली पोखर की भूमि पर बार-बार अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। नगर पालिका कर्मचारी रितिक शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार 19 जुलाई को कुछ अज्ञात लोगों ने तालाब की भूमि पर शिवलिंग स्थापित कर दिया। 22 जुलाई की रात झोपड़ी बनाकर कब्जे का प्रयास किया गया, जिसे तहसील प्रशासन और पालिका टीम ने हटवाया। 25 सितंबर को भी अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई की गई। आरोप है कि 1 नवंबर को शिवम शिकारपुरिया ने बांस, तंबू और लाइटें लगाकर दोबारा कब्जा कर लिया। टीम के पहुंचने पर महिलाओं को एकत्र कर विरोध किया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। तहरीर में शिवम शिकारपुरिया, शिवानी, पूनम और गायत्री देवी सहित अन्य अज्ञात 20 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.