Bulandsehar News: तातारपुर में चौपाल लगाकर विधायक ने गिनाए विकास कार्य
बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- Bulandsehar News: सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने शनिवार को ग्राम ततारपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गांव में कराए गए करीब 2.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की जानकारी दी। इनमें चार हाईमास्ट लाइट, वाटर कूलर, यात्री शेड, संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत, सीसी सड़क निर्माण और ततारपुर से अलीगढ़ प्याऊ तक 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत शामिल है। इस दौरान डॉ. हरेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, देवेश शर्मा, डिप्टी सिंह, सतबीर सिंह, रामपाल सिंह, दानवीर सिंह और पूर्व प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.