Bulandsehar News: ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और राम-सीता मिलन का मंचन
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: पहासू की रामलीला में बुधवार को ताड़का बध और अहिल्या उद्धार की लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि राक्षस सुबाहु और मारीच ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डाल रहे थे। इससे परेशान होकर विश्वामित्र राजा दशरथ के पास पहुंचे और राम-लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने की अनुमति मांगी। राजा दशरथ ने दोनों भाइयों को उनके साथ भेज दिया। रास्ते में ताड़का राक्षसी ने ऋषि विश्वामित्र पर हमला कर दिया। प्रभु श्रीराम ने बाण चलाकर उसका वध कर दिया। इसके बाद सुबाहु और मारीच भी राम से बदला लेने पहुंचे, जहां सुबाहु का श्रीराम ने वध कर दिया, जबति को पराजित कर दूर भगा दिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सीताराम मिलन का हुआ मंचन सुरेंद्र तौमर, दिनेश पुजारी,भूपें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.