बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार और किसानो को हो रही परेशानी के विरोध में शनिवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। नगर इकाई के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी ने आरोप लगाया कि तहसील में लेखपालों, कानूनगो और अन्य संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के कारण किसान और आमजन परेशान हैं। इस दौरान नीरज सिंह भड़ाना, कैप्टन नरेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, मोहित अधाना, शादीराम, जसवंत सिंह, कृष्णपाल, रामकिशन, जितेंद्र बादल, उद्यम सिंह, हरेंद्र यादव, गौरव यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...