Bulandsehar News: तड़के बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, दिनभर छाए रहे बादल
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: जिले में गुरुवार तड़के अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी और नम ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में सिहरन बढ़ गई है। मौसम के इस यू-टर्न से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई, जिससे जिले में गुलाबी ठंड का असर तेज हो गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से दोपहर में भी लोगों को ठंडक का अहसास बना रहा। गुरुवार तड़के से ही आसमान में घने बादलों ने डेरा डाल लिया। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई बूंदाबांदी के चलते सबसे ज्यादा दुश्वारियां स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को झेलनी पड़ीं। अचानक शुरू हुई फुहारों से बचने के लिए लोग छाते और बरसाती का सहारा लेते नजर आए, तो वहीं कई बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। सड़कों पर हल्की फिसलन से सुबह के समय यातायात की रफ्तार भी कुछ धीमी रही। बदले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.