Bulandsehar News: तड़के बारिश से सुहाना हुआ मौसम, दोपहर में धूप से गर्मी का अहसास
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: शहर में सोमवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। तड़के हुई बारिश से जहां सुबह के समय मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप ने लोगों को उमस और गर्मी का अहसास कराया। हालांकि शाम ढलने के बाद ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर सामान्य हो गया। सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई। तड़के मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया और चटक धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप के चलते सड़कों पर निकले लोगों को खासी गर्मी झेलनी पड़ी। दिनभर के इस उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.