बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: बुधवार की शाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोहा गलाने वाली कंपनी में काम करते समय एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक के अचानक अचेत होकर गिरने से श्रमिकों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिजनों ने लिखित में आर्थिक मदद का आश्वासन न मिलने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। हंगामा होने पर पुलिसबल भी कंपनी के पास मौजूद रहा। कोतवाली देहात बुलंदशहर के गांव काहिरा निवासी प्रदीप कुमार औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में करीब 10 साल से नौकरी करता था। बताया जाता है कि बुधवार को अचानक प्रदीप कुमार ड्यूटी करते समय अचेत अवस्था में हो गया। जिससे आसपास काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया।फैक्ट्री संचालक ने बताया कि अचेत होने पर प्रदीप को पहले औद्योगिक क्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल भर्ती कराया...