Bulandsehar News: डेयरी पर छापा, 200 किलो पनीर और 1500 लीटर दूध नष्ट कराया
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: खुर्जा क्षेत्र के डाबर गांव स्थित गणेश डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट्स पर गुरुवार दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर निरीक्षण किया। टीम ने मौके से करीब 200 किलोग्राम पनीर और 1500 लीटर दूध बरामद किया। दोनों को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा दूध और पनीर के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक डेयरी में उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की सहायक आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि डाबर गांव में मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने श्री गणेश डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट्स पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि, मौके पर मिलावट के कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.