Bulandsehar News: डीएन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: डी.एन. इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव सहजिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार की देखरेख और पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जाकिर ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि वीरेन्द्र सिंह लौर को अध्यक्ष और सुनील कुमार गोयल को प्रबंधक चुना गया है। अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी में उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपप्रबंधक अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ इसके अलावा अरुण कुमार, राहुल अग्रवाल, पी.एन. गोविल, दीपक कंसल, सौरभ गर्ग, घनश्याम भारद्वाज और राजकुमार वाल्मीकि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.