बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: विधायक सीपी सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव सौंपे। इनमें डिबाई बाईपास निर्माण, कर्णवास-अनूपशहर रोड के चौड़ीकरण तथा डिबाई अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग प्रमुख रही। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान परिषदीय विद्यालय ढकनगला के पूर्व छात्र तनुज कुमार ने विधायक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी उनका स्वनिर्मित चित्र भेंट किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. सोमेंद्र कुमार, शिवकुमार प्रधान, राजकुमार मीणा प्रधान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस स्टैंड, डिग्री कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...