Bulandsehar News: डिबाई में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- Bulandsehar News: नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और स्नेह की प्रतीक राखी बांधी तथा उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों और उपहारों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। परिवारों में बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.