Bulandsehar News: डिबाई में पुष्प वर्षा के बीच निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: नगर में रामलीला महोत्सव के तहत शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। राजसी वेशभूषा में सुसज्जित घोड़े पर सवार भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की बारात देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा। राम बारात का शुभारंभ भाजपा नेत्री एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम को माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया। ऐतिहासिक राम बारात में हाथी, ऊंट, घोड़े तथा दो दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। नगर में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे।राम बारात मंडी गेट से शुरू होकर रेलवे रोड, पैठ चौराहा, बड़ा बाजार, घंटाघर, पुलिस चौकी, छोटा बाजार और पुराना किला होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर संपन्न हुई। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.